BOOKSCAMEL Premium Bookstore
Publish Now
Sunder Singh Negi
Featured Profile

Sunder Singh Negi

"सुंदर सिंह नेगी एक बहुमुखी प्रतिभावान लेखक और वरिष्ठ चित्रकार हैं। उत्तराखंड के रामनगर (नैनीताल) की वादियों में पले-बढ़े नेगी जी के लेखन और कला में जीवन के गहरे अनुभव साफ झलकते है। उनकी नवीनतम कृति ""आशा है, मेरी यह हृदयस्पर्शी अभिव्यक्ति आपके अंतर्मन के किसी कोने को स्पर्श करेगी। ""बीते दिनों की बातें"" कहानियों का संग्रह जीवन के विविध प्रसंगों और स्मृतियों का एक आत्मीय संग्रह है।
शिक्षा एवं करियरः उन्होंने लखनऊ आर्ट कॉलेज से 'बैचलर ऑफ
ऑफ फाइन आर्टस' (BFA) की उपाधि प्राप्त की और भारत सरकार के कृषि मंत्रालय, नई दिल्ली में बतौर 'चीफ आर्टिस्ट' अपनी दीर्घकालीन सेवाएँ दी।
कला क्षेत्र में उपलब्धिया: कला जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 'कलानिधि सम्मान', चंद्र बल्लभ स्मारक ट्रस्ट लैंसडाउन उत्तराखंड स्कॉलरशिप और उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया गया है। उनकी पेटिंग्स का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया एग्जीबिशन (दिल्ली, लखनऊ, पटना) और आईआईटी कानपुर में हो चुका है।
साहित्यिक अबदानः इससे पूर्व उनकी पांच प्रसिद्ध संस्मरण रचनाएँ मेरे संस्मरण, खास किस्से, घुघली यादे और यादों के झरोखे एवं संस्मरण के रंग प्रकाशित हो चुकी है।
संप्रति, वे फरीदाबाद (हरियाणा) में रहकर प्रकृति, कला और संगीत के साथ अपना समय व्यतीत कर रहे है। पाठक उनसे sundersinghnegi@hotmail.com पर संवाद कर सकते है।"

Debut Work: "बीतें दिनों की बातें कहानियों का संग्रह"

Published Collection

1 Book Total
Beete Dinon Ki Baatein